HP Female Constable Bharti 2024 – हिमाचल पुलिस विभाग में महिला कांस्टेबल के 380 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Rate this post

HP Female Constable Bharti 2024

वर्तमान समय में पुरुष के साथ-साथ महिलाओं को भी समान अवसर दिया जा रहा है। इसीलिए हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग के द्वारा पुरुष कांस्टेबल पद के साथ-साथ महिला कांस्टेबल के 380 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके माध्यम से महिलाएं भर्ती में शामिल होकर कांस्टेबल पद पर नौकरी हासिल कर सकती हैं।

लड़कियों को पुलिस विभाग में अपना करियर बनाने का यह सुनहरा अवसर मिल रहा है। क्योंकि इसमें 12वीं पास की हुई महिलाएं भर्ती में शामिल होकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसलिए महिलाओं के पास एक अच्छा अवसर है, जिसके माध्यम से वह नौकरी पा सकती हैं। आगे इस आर्टिकल में हम आपको हिमाचल महिला पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2024 के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

HP Female Constable Bharti 2024 Post Details

हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग द्वारा महिला पुलिस कांस्टेबल के 380 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसके लिए नोटिफिकेशन 25 अक्टूबर 2024 को जारी किया गया है। इस भर्ती में आवेदन करके महिलाएं भी कांस्टेबल पद पर नौकरी पाकर पुलिस विभाग में शामिल हो सकेंगी। इस भर्ती के लिए महिलाएं केवल 12वीं पास होनी चाहिए, जिससे कि वह आवेदन के लिए पात्र हो जाएंगी।

READ Also  Facebook Reels से पैसे कैसे कमाएं – 9 स्मार्ट और फायदेमंद तरीके [2024]

इसी के साथ इस भर्ती से संबंधित अन्य सभी जानकारी को नोटिफिकेशन में जारी किया गया है, जो की हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर 2024 से शुरू हो गई है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है, इसीलिए अंतिम तिथि से पहले सभी योग्य महिला उम्मीदवार अवश्य आवेदन कर दें।

HP Female Constable Bharti 2024 Eligibility

महिला कांस्टेबल भर्ती आवेदन के लिए महिलाएं निम्नलिखित योग्यता हेतु पात्र होनी चाहिए –

  • हिमाचल महिला कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन करने के लिए महिला 12वीं पास होनी चाहिए। इसके लिए उनके पास 12वीं पास का सर्टिफिकेट होना आवश्यक है।
  • यदि महिला उम्मीदवार एनसीसी सर्टिफिकेट धारक है, तो उसे भर्ती के दौरान अंकों में बढ़ोतरी मिलेगी।
  • इसी के साथ महिला उम्मीदवार की आवेदन हेतु कम से कम आयु 18 वर्ष एवं सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम 26 होनी चाहिए। इसके अलावा एससी/ एसटी के लिए 28 वर्ष निर्धारित की गई है।

हिमाचल प्रदेश महिला कांस्टेबल भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया

  • शारीरिक परीक्षण
  • लिखित परीक्षण
  • दस्तावेज वैरीफिकेशन
  • मेडिकल टेस्ट

हिमाचल प्रदेश महिला कांस्टेबल भर्ती शारीरिक परीक्षण

हिमाचल प्रदेश महिला कांस्टेबल भर्ती हेतु शारीरिक प्रशिक्षण की जानकारी नीचे साझा की गई है –

  • महिला उम्मीदवार को 800 मीटर की दौड़ 3 मिनट 45 सेकंड में करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार को 1.10 मीटर की हाई जंप करनी होगी।
  • महिला उम्मीदवार को 100 मीटर की दौड़ 17 सेकंड में पूरी करनी होगी।
  • इसी के साथ ब्रॉड जंप 3 मीटर की करनी होगी।
READ Also  Army ASC Centre South Recruitment 2024 Notification: जानें पूरी जानकारी और आवेदन प्रक्रिया

HP Female Constable Bharti 2024 Apply Online

इस भर्ती हेतु आवेदन के लिए सबसे पहले आपको हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।

  1. इस वेबसाइट पर आपको रजिस्ट्रेशन का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक कर देना है।
  2. इस पर क्लिक करते ही आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, जिसे आपको भरकर सबमिट कर देना है।
  3. अब आप लॉगिन पेज पर जाकर डिटेल्स दर्ज करके लॉगिन कर ले।
  4. इसके बाद आपके सामने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल का एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा।
  5. आपको इस फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारी सही सही दर्ज कर लेना है।
  6. इसके बाद महिला उम्मीदवार को मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करके सबमिट कर देना है।
  7. इस प्रक्रिया के पूरा होते ही उम्मीदवार महिला का पुलिस कांस्टेबल भर्ती हेतु आवेदन पूर्ण हो जाएगा।

HP Female Constable Bharti 2024 Important Links

Official Notification

Click Here

Apply Online

Click Here

Official Website

Click Here

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top