Bihar Bhu Naksha 2024 – अवलोकन
बिहार सरकार ने अपने राज्य के नागरिकों को जमिनी संबंधी कई प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने के लिए भू नक्शा बिहार पोर्टल का शुभारंभ किया है। इस पोर्टल की मदद से आप अपने घर से या मोबाइल पर अपने खेत या जमीन का नक्शा देख और डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप बिहार के नागरिक हैं, तो इस पोर्टल के बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस आर्टिकल में हम आपको भू नक्शा बिहार के बारे में विस्तार से जानकारी देते हैं।
Bihar Bhu Naksha क्या है?
जब आप बिहार में कोई भी जमीन खरीदने का सोचते हैं, तो आप भू नक्शा पोर्टल की मदद से उस जमीन का नक्शा और उसके मालिकों से संबंधित जानकारियाँ प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल पर जमीन के रिकॉर्ड और उसकी वैधता की जांच ऑनलाइन तरीके से की जा सकती है। यह पोर्टल बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जहाँ आप जमीन का नक्शा देख सकते हैं, एडिट कर सकते हैं, और उसे डाउनलोड कर सकते हैं।
Bihar Bhu Naksha की विशेषताएँ
- आप भू नक्शा बिहार के ऑनलाइन पोर्टल के माध्य से तुरंत रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- आपको केवल अपना नाम, मोबाइल नंबर, और ईमेल आईडी जैसी जानकारी देनी होती है।
- भू नक्शा पोर्टल पर आपको जमीन से जुड़ी पूरी जानकारी मिलती है जैसे जमीन के मालिक का नाम, क्षेत्रफल, और प्लॉट संख्या।
- जैसे ही जमीन से जुड़ी किसी भी जानकारी में बदलाव होता है, वह तुरंत पोर्टल पर अपडेट हो जाती है।
Bihar Bhu Naksha पर उपलब्ध सर्विसेज
- जमीन के नक्शे ऑनलाइन देखना
- जमीन का नक्शा डाउनलोड करना
- बिहार में जमीन का नक्शा एडिट करना
Bihar Bhu Naksha ऑनलाइन कैसे देखें
अगर आप बिहार के नागरिक हैं और ऑनलाइन जमिन से संबंधित नक्शा देखना चाहते हैं, तो इसके लिए नीचें दी गई स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया का पालन करें:
- आपको बिहार भू नक्शा पोर्टल के होम पेज पर विजिट करना होगा।
- यहाँ आपको अपना जिला, उपखंड, मंडल, मौजा, और सीट जैसी जानकारी भरनी है।
- जब आप सभी जानकारी भरेंगे, तो आपको जमीन से जुड़ा नक्शा दिखाई देने लगेगा।
- अगर आप प्लॉट संख्या या मालिक का नाम जानना चाहते हैं, तो वह स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- आप नक्शा को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करना चाहते हैं, तो बाईं तरफ LPM रिपोर्ट टेप पर क्लिक करें।
- आप इस PDF फाइल को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं।
Bihar Bhu Naksha पर लॉगिन कैसे करे
ग्राहक को भू नक्शा पोर्टल का उपयोग करने के लिए सबसे पहले लॉगिन करना होगा। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाएं:
- भू नक्शा पोर्टल के होम पेज पर जाएं।
- दाहिनी तरफ लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- एक नई विंडो खुलेगी, जहाँ आपको यूजर नेम, पासवर्ड, और कैप्चा कोड भरकर लॉगिन बटन पर क्लिक करना है।
- इस प्रक्रिया के बाद आप आसानी से पोर्टल का उपयोग कर पाएंगे।
Bihar Bhu Naksha पर प्लॉट संख्या से नक्शा डाउनलोड कैसे करे
अगर आपके पास केवल प्लॉट संख्या है, तो उसके आधार पर आप नक्शा डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:
- भू नक्शा बिहार पोर्टल की ऑफिसियल वेबसाइट खोलें।
- बाईं तरफ जिला, उपखंड, मंडल, मौजा, प्रकार, सीट जैसी जानकारी भरें।
- एक नक्शा दिखाई देगा जिसमें ऊपर की तरफ सर्च बार मिलेगी।
- इस सर्च बार में प्लॉट संख्या डालकर सर्च के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- आपके द्वारा मांगी गई जानकारी स्क्रीन पर नजर आने लगेगी।
यह पोर्टल जमीन और राजस्व विभाग द्वारा चलाई जाती है। बिहार के नागरिकों के लिए यह संसाधन बहुत लाभकारी है। आप इसे अपने मोबाइल या लैपटॉप से बड़ी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं और अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।